Sharadiya Navratri 2025: नवरात्रि में आपको भी जरूर लानी घर में विशेष चीजें, मिलता हैं गजब का लाभ

इंटरनेट डेस्क। 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहे है, इस साल 10 दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने का अवसर मिलेगा। नवरात्रि का पावन पर्व आमतौर पर नौ दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन इस बार यह 10 दिनों तक मनाया जाएगा। वैसे आज हम यह जानेंगे की इस दौरान घर में लाई गई कुछ खास चीजे शुभकारक होती है। 

नवरात्रि में घर लाएं खास वस्तुएं

कलश
नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना सबसे शुभ कार्य माना जाता है। घर में कलश रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा, नवरात्रि के दौरान सोने और चांदी की वस्तुएं लाना भी बेहद शुभ होता है।

श्रृंगार की वस्तुएं
नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। घर में नारियल, जिसे श्रीफल भी कहते हैं, लाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, नवरात्रि के दौरान श्रृंगार की वस्तुएँ लाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। 

मूली या गन्ना
नवरात्रि के दौरान घर में मूली या गन्ना लाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

कामधेनु गाय की मूर्ति 
इन नौ दिनों में देवी मां की पूजा की जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि के दौरान कामधेनु गाय की मूर्ति लाना बहुत शुभ माना जाता है।

pc- webdunia