Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च को जाने कब हैं शीतला अष्टमी, किस दिन रखा जाएगा व्रत, ये रही पूरी डिटेल

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में होली के आठ दिनों बाद चैत्र मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को बसौड़ा कहा जाता है। इसके एक दिन पूर्व रांधा पुआ होता है और बसौड़ा को शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह पावन पर्व रोग-शोक को हरने वाली मां शीतला की पूजा के लिए समर्पित है। हिंदू मान्यता के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की विधि-विधान से पूजा की जाती है। तो जानते हैं इसके बारे में। 

शीतला अष्टमी व्रत का शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी (बसोड़ा पूजा) का व्रत इस साल 11 मार्च 2026 को रखा जाएगा। जिस चैत्र मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत पड़ता है, वह इस साल 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 01.54 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 12 फरवरी 2026 को भोर के समय 04.19 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार शीतला अष्टमी का व्रत 11 मार्च 2026, बुधवार के दिन मनाया जाएगा।

शीतला अष्टमी को बसौड़ा क्यों कहते है?
शीतला माता की पूजा से जुड़े जिस व्रत को बसौड़ा कहते हैं, उसका अर्थ बासी या फिर बसियौरा होता है। इस व्रत वाले दिन शीतला देवी को बासी खाने का भोग लगाया जाता है।

pc- news24online.com