Sheikh Hasina: 2 सालों के बाद आज सामने आएगी शेख हसीना, दिल्ली से ऑनलाइन करेंगी संबोधित, भारत ने भाषण रोकने से किया इनकार

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ऐलान किया है कि वे 5 अगस्त को नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया  के कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करेंगी। बांग्लादेश ने भारत से उनके भाषण पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े एक प्रस्तावित मीडिया कार्यक्रम में सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

क्या बोला मंत्रालय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि इसे प्राइवेट मीडिया कंपनी आयोजित कर रही है और नई दिल्ली इस मंच पर व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है। यह कार्यक्रम बुधवार को होना है, जो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के तौर पर शेख हसीना के इस्तीफे की दूसरी बरसी है। छात्रों के हफ्तों तक चले विरोध-प्रदर्शनों के बाद उन्होंने 5 अगस्त 2024 को इस्तीफा दे दिया था और तब से वह दिल्ली में रह रही हैं।

सरकार की कोई भूमिका नहीं- विदेश मंत्रालय
खबरों की माने तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हर दो हफ्ते में होने वाली मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से कहा, आप जिस बातचीत का जिक्र कर रहे हैं, उसे एक प्राइवेट मीडिया कंपनी आयोजित कर रही है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। न ही सरकार इस मंच पर व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन करती है।

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री ने क्या कहा?
उनका यह बयान बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने नई दिल्ली से यह स्पष्ट करने को कहा था कि क्या वह आवामी लीग प्रमुख की ऑनलाइन बैठक का समर्थन करती है।

pc- bharatupdatenews.com