Shukrawar ke Upay: शुक्रवार के दिन करें आप भी ये उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर बरसाएंगी आप पर कृपा
- byShiv
- 05 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। ये दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में खुशहाली आती है, तो ऐसे में आज हम भी जानते हैं शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय।
शुक्रवार को करें ये खास उपाय
मां लक्ष्मी की पूजा करें
शुक्रवार की सुबह स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें, मां लक्ष्मी की पूजा करते समय लाल फूल, कमल और लाल रंग के फल अर्पित करें, शाम के समय दीप जलाएं और पान के पत्ते पर कपूर व लौंग रखकर देवी को समर्पित करें।
मां लक्ष्मी मंत्र का जाप करें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह मंत्र 11 बार अवश्य जपें “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
शुक्रवार को किन बातों का रखें ध्यान
सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें, घर को साफ-सुथरा और सुगंधित रखें, स्वच्छ वातावरण सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।
सिक्का रखें
शुक्रवार को मां लक्ष्मी के सामने चांदी या तांबे का एक सिक्का रखें और विधि-पूर्वक पूजा करें। अगले दिन उस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
pc- abp news





