Sir Gary Sobers: वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन, पहली बार एक ओवर में मारे थे 6 छक्के

इंटरनेट डेस्क। आज एक स्टार क्रिकेटर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां पहली बार एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गैरी सोबर्स का 89 साल की आयु में निधन हो गया है। पूर्व ऑलराउंडर सोबर्स ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई थी।

वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेलने वाले सोबर्स ने फस्र्ट-क्लास क्रिकेट में पहली बार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने 1968 में नॉटिंघमशायर की ओर से ग्लेमोर्गन के खिलाफ सेंट हेलेन्स मैदान पर ऐसा किया था। सोबर्स ने साल 1953 में 16 साल की उम्र में बारबाडोस के लिए अपना फस्र्ट-क्लास डेब्यू के बाद इसके अगले ही साल वेस्टइंडीज टीम में जगह बनाई।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 365 रन की पारी भी खेली थी। सर गैरी सोबर्स ने वेस्टइंडीज की ओर से 93 टेस्ट मैचों में 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। वहीं उन्होंने 383 फस्र्ट-क्लास मैचों में 28,000 से ज्यादा रन बनाए और 1,000 से ज्यादा विकेट चटकाए।

pc- thedailystar.net