SL vs IND: रविंद्र जडेजा के निशाने पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के ये बड़े रिकॉर्ड
- byShiv
- 10 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए शानदार रहा है। जडेजा ने इस चैंपियनशिप में अब तक ना सिर्फ गेंदबाज के रूप में बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी काफी प्रभावित किया है। जडेजा अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जब पहले मैच में मैदान पर उतरेंगे तो उनकी निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी।
रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक खेले 48 मैचों में 2610 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 175 रन रहा है। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए 2617 रन बनाए हैं। अब जडेजा जैसे की पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 रन बनाएंगे वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोहली से ज्यादा रन भारत के लिए बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
अब बात करते हैं रोहित शर्मा की जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए कुल 2716 रन बनाए हैं। अब जडेजा अगर पहले टेस्ट मैच में 107 रन बनाते हैं तो वो रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे।
PC- india tv hindi






