नौतपा से मिलेगी कुछ राहत! राजस्थान में इस तारीख से आंधी- तूफान के साथ बारिश से बदलेगा मौसम
- byvarsha
- 27 May, 2026
PC: Zee News
राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी, हीटवेव से लोग बेहद परेशान हैं । इसी बीच अच्छी खबर यह है कि आगामी दो दिनों में राजस्थान में 'राहत' वाली बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में दो दिन गर्मी का जोर रहेगा लेकिन इसके बाद प्रदेश में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 या 29 मई से प्रदेश में बारिश हो सकती है।
47 डिग्री रहेगा कई जिलों का तापमान
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में बीते दिन तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये अभी दो डिग्री और बढ़ सकता है। राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बीकानेर व कोटा संभाग के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र में पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
जानें अन्य जिलों का भाव
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 26 मई तापमान सबसे अधिक 47 डिग्री दर्ज किया गया है। 29 मई के बाद या 1 जुलाई तक 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने के साथ 'मेघगर्जन और बारिश हो सकती है।
वहीं राजधानी में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां तापमान 40 डिग्री के पार ही बना हुआ है। जयपुर संभाग में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 मई तक कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
जोधपुर में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 27 मई को भी यहां मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां 27 मई को भी हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। बीकानेर का अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज है। यहां 29 मई को हल्की बारिश हो सकती है।
सीकर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अजमेर में पिछले 24 घंटों में अजमेर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





