Somwar Puja Vidhi: शिव पूजा के लिए सोमवार का दिन ही क्यो होता हैं खास, इस दिन पूजा करने से मिलता हैं ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। सोमवार भगवान शिव की उपासना के लिए खास माना जाता है,चंद्र देव से जुड़ा होने के कारण इस दिन विधिवत पूजा करने से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और शिव कृपा प्राप्त होती हैं।

क्या हैं इस दिन व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में सोमवार को भगवान शिव का समर्पित दिन माना गया है, इस दिन शिव भक्त व्रत रखकर और जलाभिषेक कर पूजा करते हैं। मान्यता है कि अगर भक्त सोमवार को सच्चे मन से पूजा करें तो उसे मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार को शिव का प्रिय दिन कहा गया है, यह दिन सोम यानी चन्द्रमा से भी जुड़ा है, जिसे भगवान शिव ने अपने सिर पर धारण किया है। माना जाता है कि सोमवार का दिन शिव और चंद्र देव दोनों की उपासना के लिए खास है।

मिलती है सुख शांति
ज्योतिष शास्त्र की माने तो सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है, ऐसे में कर्ज और आर्थिक स्थिति जैसी परेशानी से भी मुक्ति मिलती है। नौकरी और कुंवारी कन्या के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 

भगवान को ये चीजें करें अर्पित
शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन पूजा में बिल्व पत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और आक के फूल शामिल किया जाएं तो इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, साथ ही भक्तों को मनोवांछित फल देते हैं।

pc- gnttv.com