Sonam Wangchuk: पीएम मोदी ने वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करते ही की ये खास अपील, जल्द से जल्द...
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए एक्स पर लिखा, मैं सोनम जी से गुजारिश करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपना रूटीन फॉलो करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस पा लें। पीएम ने आगे लिखा, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी हेल्दी रहें।
बता दें कि गुरूवार देर रात को जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और वांगचुक का अनशन खत्म कराया। दोनों मंत्रियों ने वांगचुक को सरकार की ओर से आश्वासन दिया। नड्डा ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में उन्हें सरकार का भरोसा दिलाते हुए कहा, सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई, 2026 को संसद तक मार्च में शामिल होने वालों के खिलाफ मामले दर्ज न करने को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही संसद में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कराने का आश्वासन दे चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के नीट प्रश्नपत्र लीक प्रकरणों से जुड़े आत्महत्या के पीड़ितों के परिजनों को उपयुक्त मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सरकार सकारात्मक रूप से विचार कर रही है।






