Sonia Gandhi: जाने अब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत, कब तक मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, राहुल गांधी ने टाला केरल दौरा

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर से खराब है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। उन्हें मंगलवार की रात को ही सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में वह स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल की ओर से उनकी सेहत के बारे में मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। 

क्या कहा अस्पताल प्रशासन ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें मंगलवार की रात को 10.22 बजे अस्पताल में एडमिट कराया गया था। गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी सेहत की गहन निगरानी कर रहे हैं। उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन की शिकायत कही जा रही थी। फिलहाल डॉक्टर इसी की जांच कर रहे हैं। उन्हें इलाज के तौर पर एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं ताकि वे जल्दी ही इंफेक्शन से उबर जाएं।

राहुल गांधी रूके दिल्ली में
इस बीच रायबरेली के सांसद और उनके बेटे राहुल गांधी मां की सेहत को देखते हुए दिल्ली में ही रुके हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को बुधवार को केरल में एक चुनावी दौरे पर जाना था। लेकिन उन्होंने केरल का दौरा रद्द कर दिया। उनके स्थान पर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही कोझिकोड रवाना हुए हैं। बीते साल जून में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या हो गई थी और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था।

pc- livehindustan.com