Summer Vacation: इस राज्य में 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां, सीएम ने जारी किए...

इंटरनेट डेस्क। गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। देश के कई राज्यों तक सूरज जैसे आग उगल रहा है। दोपहर की धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा है, बाजारों में भीड़ कम है और सबसे ज्यादा परेशान हैं स्कूल जाने वाले बच्चे। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की सेहत को सबसे ऊपर रखते हुए बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने घोषणा की है कि इस बार गर्मियों की छुट्टियां तय समय से पहले दी जाएंगी, ताकि बच्चे इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रह सकें।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां पहले लागू की जा रही हैं।

अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू का खतरा भी बढ़ गया है। सरकार का मानना है कि बच्चों को इस समय घर पर आराम करना चाहिए, ताकि उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

pc- india tv hindi