Sunny Deol:अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'लखन' का बदला टाइटल, अब आएगी 'परशुराम' के नाम से
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चाओं में रहते है। अभी वो निखिल नागेश भट्ट संग फिल्म लेकर आ रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम लखन था, हालांकि, अब खबरें हैं कि फिल्म का टाइटल बदला गया है, इस एक्शन पैक्ड फिल्म के टाइटल को लेकर काफी चर्चा है।
पिंकविला ने सोर्स के हवाले से फिल्म के टाइटल को लेकर लिखा, टीम फिल्म के लिए सही टाइटल सिक्योर करने का इंतजार कर रही थी और उन्हें अब वो टाइटल मिल गया है। लखन और परशुराम दोनों ही पावरफुल हैं, लेकिन मेकर्स ने साथ में मिलकर परशुराम टाइटल के साथ जाने का विचार किया है।
नया टाइटल फिल्म के टोन और स्केल के साथ फिट बैठता है। इस फिल्म में सनी देओल का लार्जर देन लाइफ कैरेक्टर दिखेगा। परशुराम टाइटल के साथ फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ जाती हैं। फिल्म अक्टूबर से फ्लोर पर जाएगी और मेकर्स फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।
pc- investmentguruindia.com






