Sunny Deol: सनी देओल की 3 सुपरहीट फिल्में दोबारा रिलीज को तैयार, जान ले आप भी कब आएगी थियेटर्स में

इंटरनेट डेस्क। आप बाॅलीवुड अभिनेता सनी देओल के फेन हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां बॉलीवुड स्टार सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। जब-जब दोनों ने साथ काम किया है, सिनेमाघरों में धूम मच गई है। अब सनी देओल और राजकुमार संतोषी की ‘दामिनी’, ‘घातक’ और ‘घायल’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह स्पेशल स्क्रीनिंग उनकी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में दर्शकों के पास सनी देओल की इन शानदार फिल्मों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेहतरीन मौका है।

यह स्पेशल शो तीन हफ्तों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 24 जुलाई से ‘दामिनी’ के साथ होगी। इसके बाद 31 जुलाई को ‘घातक’ थिएटर्स में लौटेगी और आखिरी हफ्ते में 7 अगस्त को ‘घायल’ के साथ इस जश्न का समापन होगा।

pc- amar ujala