सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तरह करें आवेदन
- byvarsha
- 01 Oct, 2026
PC: jagran
देश की सर्वोच्च अदालत, Supreme Court of India ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (Junior Court Assistant - JCA) के 250 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से SCI Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 7 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)
ऑब्जेक्टिव टेस्ट (संभावित तिथि): 20 नवंबर 2026
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक । इसके साथ ही कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और 35 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) की कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
आयु सीमा (1 सितंबर 2026 के अनुसार):
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
(आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कुल चार चरणों के आधार पर किया जाएगा:
ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट: 100 अंकों का लिखित परीक्षा (क्वालीफाइंग अंक - 50)।
कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड टेस्ट: 50 अंकों का टाइपिंग टेस्ट।
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (लिखित परीक्षा): निबंध व कॉम्प्रिहेंशन पर आधारित परीक्षा।
व्यक्तिगत साक्षात्कार : 25 अंकों का इंटरव्यू।
वेतन और भत्ते
पे-लेवल: लेवल-6 (Group-B Non-Gazetted)
प्रारंभिक बेसिक पे: ₹35,400 प्रति माह
अन्य भत्ते: नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते देय होंगे।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक सुप्रीम कोर्टवेबसाइट के Recruitment सेक्शन में जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।





