T20 World Cup 2024: केन विलियमसन ने छोड़ी कप्तानी, केंद्रीय अनुबंध लेने से किया मना

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का सफर इस बार बहुत ही खराब रहा है। इस बार टीम सुपर 8 में भी जगह नहीं बना सकी और ऐसे में केन विलियमसन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकरा दिया है। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया हैं।

बता दें की स्टार बल्लेबाज पहले ही टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि विलियमसन के अलावा, लॉकी फर्ग्यूसन ने भी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध लेने से मना कर दिया है।

इसकी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी हैं। इसमें बताया गया कि विलियमसन ने यह फैसला अपने खेल पर ध्यान देने के लिए लिया है। न्यूजीलैंड के लिए 350 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके विलियमसन का यह फैसला टी20 विश्व कप 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आया है।

pc- www.prabhasakshi.com