T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा ने डक आउट होने के मामले में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, शामिल हुए इस क्लब में
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने बेहद निराश किया और वो डक पर आउट हो गए। पाकिस्तान के कप्तान ने पहला ओवर खुद फेंका और उन्होंने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। अभिषेक ने 4 गेंदों का सामना किया और खाता भी नहीं खोल पाए। अभिषेक इस मैच में डक पर आउट होने के बाद यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए।
अभिषेक ने युसूफ, रोहित, कोहली, सूर्यकुमार को छोड़ा पीछे
अभिषेक डक पर आउट हुए और वो टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने युसूफ पठान, रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया जो एक कैलेंडर वर्ष में 3-3 बार डक पर आउट हुए थे।
टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा आउट होने वाले भारतीय
5 - संजू सैमसन (2024)
4 - अभिषेक शर्मा (2026)
3 - यूसुफ पठान (2009)
3 - रोहित शर्मा (2018)
3 - रोहित शर्मा (2022)
3 - विराट कोहली (2024)
3 - सूर्यकुमार यादव (2025)
अभिषेक ने की शिवम, जडेजा, गंभीर, कोहली की बराबरी
अभिषेक शर्मा डक पर आउट हुए और वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, गौतम गंभीर और विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए।
pc- espncricinfo.com






