T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान टीम को वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 आ आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहा है। इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीम्स तैयारियों में जुटी हुई हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है।

अफगानी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज नवीन उल हक कंधे की गंभीर चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ टी20 विश्व कप दोनों से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार 26 वर्षीय नवीन इसी महीने सर्जरी करवाएंगे।

नवीन उल हक को पिछले एक साल से कंधे की समस्या लगातार परेशान करती रही है। इसी वजह से वो एशिया कप 2025 में नहीं खेल पाए थे। नवीन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 और 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के  लिए शानदार प्रदर्शन किया था। खासकर डेथ ओवरों में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा था।

pc- jagran