T20 World Cup 2026: अफरीदी ने शादाब को दिखाया आईना, बेटा परफॉर्मेंस सिर्फ नामीबिया जैसी टीमों के खिलाफ आई है,जवाब देना है तो...

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मिली हार के कारण पाकिस्तान की टीम को हर तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट में छिड़ी जुबानी जंग अब एक नए मोड़ पर आ गई है।

इस मामले में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऑलराउंडर शादाब खान के उस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है, जिसमें शादाब ने पिछली पीढ़ी के खिलाड़ियों को कमतर दिखाने की कोशिश की थी। शादाब खान ने हाल ही में कहा था कि उनकी पीढ़ी ने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में हराया, जो पिछली पीढ़ी नहीं कर सकी थी। इस पर पलटवार करते हुए अफरीदी ने कहा कि 2021 की जीत के बाद मिली शोहरत को मौजूदा खिलाड़ी संभाल नहीं पाए।

उन्होंने कहा, शादाब ने ठीक कहा कि वे जीते, लेकिन उस जीत के बाद टीम और व्यक्तिगत तौर पर जो अनुशासन चाहिए था, वह गायब हो गया। आपसी विवाद शुरू हो गए और टीम बिखर गई। अफरीदी ने शादाब को आईना दिखाते हुए कहा कि आलोचनाओं का जवाब जुबान से नहीं, बल्कि प्रदर्शन से देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, बेटा, आपकी परफॉर्मेंस सिर्फ नामीबिया जैसी छोटी टीमों के खिलाफ आई है। अगर जवाब देना है तो न्यूजीलैंड और बड़ी टीमों के खिलाफ खेल कर दिखाओ।

pc- hindustan