T20 World Cup 2026: रिंकू सिंह के बाद अब ये खिलाड़ी भी लौटा घर, सेमीफाइनल से पहले टीम को झटका
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ की और हैं, सुपर-8 के मुकाबले अंतिम दौर में हैं और सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ होने लगी हैं। इस बीच शानदार लय में चल रही न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कीवी टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी अपने देश लौट गए हैं।
जानकारी के अनुसार मैट हेनरी की अचानक घर वापसी का कारण कोई चोट नहीं, बल्कि एक खुशखबरी है। जानकारी के अनुसार हेनरी जल्द ही पिता बनने वाले हैं और इस खास पल में अपने परिवार के साथ रहने के लिए उन्होंने स्वदेश लौटने का फैसला किया है।
हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि यदि टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो वे दोबारा टीम से जुड़ सकते हैं। लेकिन कोलंबो से न्यूजीलैंड की लंबी दूरी और लॉजिस्टिक्स को देखते हुए इसकी संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।
pc- aaj tak






