Sports
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोला खजाना, देगा 131 करोड़ रुपए इनामी राशि
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने खजाने का लॉकर खोल दिया है। खबरों के अनुसार, टी20 विश्व कप2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व विजेता बनने वाली भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए की भारी-भरकम इनामी राशि का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीसीसीआई की ओर से दी जा रही ये राशि खिलाड़ियों के साथ ही कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच भी बांटी जाएगी। ये इनामी राशि आईसीसी की ओर से मिलने वाली लगभग 27.48 करोड़ रुपए की इनामी राशि के अतिरिक्त है।
आपको बता दें कि साल 2024 में टी20 विश्वकप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपए की इनामी राशि का ऐलान किया था।
pc- espncricinfo.com






