T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग ठुकराई ICC ने, कहा आना होगा भारत
- byShiv
- 07 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की बांग्लादेश की मांग को आईसीसी ने ठुकरा दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने कहा कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही होगा। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो फिर उसके अंक कटेंगे।
सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक वर्चुअल बैठक के दौरान बताया कि सुरक्षा कारणों से भारत से बाहर मैच खेलने का अनुरोध अस्वीकार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आईसीसी ने बीसीबी को कहा है कि बांग्लादेश को टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत आना होगा, अन्यथा उसे अंक गंवाने पड़ सकते हैं।
दरअसल, आईपीएल की टीम केकेआर ने हाल ही में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के कहने पर रिलीज कर दिया था। बीसीसीआई ने ये फैसला घरेलू विरोध के चलते लिया, क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत के लोगों में गुस्सा है, ऐसे में कई लोगों ने रहमान को आईपीएल में 9 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदने का विरोध किया था।
pc- aaj tak






