T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने किया टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग को बनाया गया कप्तान

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका और भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। सबसे अनुभवी खिलाड़ी और इस फॉर्मेट में आयरलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पॉल स्टर्लिंग टीम के कप्तान होंगे। जबकि लोर्कन टकर को उप-कप्तान बनाया गया है।

आयरलैंड की टीम में शामिल 15 में से 12 खिलाड़ी पिछले टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे। स्क्वॉड में शामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को तो इंडियन प्रीमियर लीग का भी अनुभव है।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग

pc- hindi.ipl.com