T20 World Cup 2026: इटली की टीम ने किया अपना वर्ल्ड कप डेब्यू, स्कॉटलैंड के साथ मुकाबला

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा दिन आज हैं और आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में इटली की टीम ने अपना वर्ल्ड कप डेब्यू कर लिया है। वहीं दिन के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम अपना सफर शुरू करेगी। दिन के अंतिम मैच में पिछले सीजन की रनर अप साउथ अफ्रीका अपना अभियान शुरू करने उतरेगी।

अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर ग्रुप की अंकतालिका अपडेट होने लगी है। वहीं तीसरे दिन छह अलग-अलग टीमें अपना अभियान शुरू करेंगी। अभी तक 12 टीमें अपना अभियान शुरू कर चुकी हैं। यानी चौथे दिन तक सभी टीमें अपना कम से कम एक-एक मैच खेल लेंगी।

तीसरे दिन खेले जाने वाले तीनों मैचों का शेड्यूल
7वां मैच- स्कॉटलैंड बनाम इटली, ग्रुप सी (कोलकाता, ईडेन गार्डेन्स
8वां मैच- जिम्बाब्वे बनाम ओमान, ग्रुप बी (कोलंबो- दोपहर 3 बजे से)
9वां मैच- साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा, ग्रुप डी (अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम- शाम 7 बजे से)

pc- espncricinfo.com