इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का भी ऐलान हो गया है। कीवी क्रिकेट बोर्ड ने इस अहम टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
वैसे जानकारी के अनुसार जो टीम सामने आई हैं उसमें कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जो अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इस टीम की कप्तानी अनुभवी स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर करते नजर आएंगे। उनके अलावा टीम में फिन एलन और मार्क चौपमेन को भी जगह दी गई है। ये दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे। इस टीम में तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन का नाम भी शामिल है, जो अभी फिटनेस की समस्या का सामना कर रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र,फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चौपमेन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।
pc- hindustan






