T20 World Cup 2026: पथुम निसंका के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, कर डाला ये कारनामा
- byShiv
- 17 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (नाबाद100) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। निसंका की इस शानदार शतकीय पारी के बदौलत श्रीलंका ने 182 रन के टारगेट को केवल 18 ओवर में चेज कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में ये किसी बल्लेबाज का ये पहला शतक है।
शतकीय पारी के दम पर पथुम निसंका ने अपने नाम कई बड़ी उलपब्धियां दर्ज करवा ली है। पथुम निसंका ने शतक लगाकर टी20 विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पूर्व महान क्रिकेटर महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली है।
जयवर्धने ने साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में निसंका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। वहीं निसंका श्रीलंका की ओर से अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। निसंका ने दो बार टी20 इंटरनेशनल में 52 गेंदों में शतक जड़ा है। इससे पहले श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने साल 2025 में दुबई में भारत के खिलाफ 52 बॉल पर शतक लगाया था।
pc- espncricinfo.com






