T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की जगह खेलने वाली स्कॉटलैंड ने की टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे टी 20 वर्ल्डकप के लिए स्कॉटलैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट हासिल हुआ हैं। इस टीम का कप्तान रिची बेरिंगटन को बनाया है।

स्कॉटलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के 11 खिलाड़ियों को दोबारा टीम में शामिल किया है। पिछले महीने कार्यभार की जिम्मेदारी संभालने वाले नए हेड कोच ओवन डॉकिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड का मार्गदर्शन करेंगे। अफगानिस्तान मूल के तेज गेंदबाज जैनूल्लाह एहसान को पहली बार टीम में मौका मिला।

स्कॉटलैंड का स्क्वाड 
रिची बेरिंगटन, टॉब ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रेडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनूल्लाह एहसान, माइकल जोंस, माइकल लीस्क, फिनले मैक्रीथ, ब्रेंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुनसे, साफ्यान शरीफ, मार्क वाट और ब्रेडली व्हील।

PC- newsarenaindia.com