T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने विश्वकप से पहले पूर्व भारतीय कोच को दी ये जिम्मेदारी, जिता चुके हैं भारत को...

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में बड़ा कदम उठाया है। श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को अपना नया बल्लेबाजी कोच (कंसल्टेंट) नियुक्त किया है। 

राठौर टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी में श्रीलंका की मदद करेंगे। राठौर 18 जनवरी से टीम का कार्यभार संभालेंगे और उनका कॉन्ट्रैक्ट टी20 विश्व कप के समापन के दो दिन बाद यानी 10 मार्च तक चलेगा।

श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की है कि भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को श्रीलंका राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, उन्हें सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है और उनका प्राइमरी फोकस टीम को आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कराने पर होगा।

pc- jagran