T20 word cup 2026: वानिंदु हसरंगा ने हासिल की ये उपलब्धि, तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज हुआ है। टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने बड़ा कारनामा कर दिया। हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए, जिसने श्रीलंका को 20 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपने इस प्रदर्शन के साथ ही हसरंगा ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हसरंगा ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड
श्रीलंका के 28 साल के इस स्टार ने 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। तब से अब तक हसरंगा 40 विकेट चटका चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में उनका तीसरा विकेट टी20 वर्ल्ड कप में 40वां शिकार रहा। इसी के साथ उन्होंने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अफरीदी ने 2007 से 2016 के बीच 34 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिनमें 39 विकेट चटकाए थे। हसरंगा अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इस लिस्ट में अफरीदी को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ चुके हैं।

pc- espncricinfo.com