T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की खतरनाक टीम घोषित, ये दो खिलाड़ी पड़ेंगे सब पर भारी

इंटरेनट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फरवरी से होने जा रही है। ऐसे में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर एक बड़ा धमाका कर दिया है। इस बार विंडीज टीम ने किसी भी पुराने ढर्रे पर चलने के बजाय पावर और पेसश् का कॉम्बिनेशन तैयार किया है।

टीम की कमान अनुभवी शाई होप के हाथों में है, लेकिन असली चर्चा उन दो चेहरों की हो रही है जो इस बार वर्ल्ड कप में काल बनकर उभर सकते हैं। वेस्टइंडीज ने अन्य टीमों को चुनौती देने के लिए हार्ड हिटर प्लेयर्स को शामिल किया है। इस स्क्वाड का सबसे चौंकाने वाला नाम क्वेंटिन सैम्पसन का है। सैम्पसन को उनकी जबरदस्त हिटिंग एबिलिटी के लिए जाना जाता है और उन्हें सीधे टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करना यह दर्शाता है कि वेस्टइंडीज इस बार बेखौफ क्रिकेट खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। वहीं, गाबा टेस्ट के हीरो रहे शमर जोसेफ को भी टी20 फॉर्मेट में अपनी रफ्तार का कहर बरपाने के लिए चुना गया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम:-

शेप होप (कप्तान), शिमरन हेटमायर, जॉन्सन चार्ल्स, ब्रेंडन किंग, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोवमैन पावेल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सेम्पसन, अकिल हुसैन, गुडकेश मोती, शामार जोसेफ, जेडन सील्स, मैथ्यू फोर्डे।