T20 World Cup: तिलक वर्मा की बिगड़ी तबीयत, करवानी पड़ सर्जरी, न्यूजीलैंड सीरीज और विश्वकप से हो सकते हैं...

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे टी20 विश्वकप से पहले भारत को झटका लगा हैं। जानकारी के अनुसार मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा को सुबह अचानक दर्द की शिकायत हुई। जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उनकी तत्काल सर्जरी की गई है।

फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज से बाहर हो सकते है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने से 5 मैचों की टी20आई सीरीज 21 जनवरी से खेली जानी है। 

दरअसल, 23 साल के बल्लेबाज तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम हैदराबाद के लिए राजकोट में खेल रहे थे। 7 जनवरी की सुबह नाश्ते के बाद उन्हें अचानक पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां जाचों के बाद बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डॉक्टरों को भेजा गया औश्र फिर सर्जरी हुई।

pc- aaj tak