Tamil Nadu: थलपति विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। सिनेमाई पर्दे पर थलपति कहलाने वाले जोसेफ विजय अब असल जिंदगी में राज्य की कमान संभाल चुके हैं। रविवार को चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी ने इस राजनीतिक बदलाव को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है।

सत्ता परिवर्तन का नया चेहरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तमिलनाडु में दशकों से चले आ रहे द्रविड़ राजनीति के दोतरफा दबदबे को थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम  ने खत्म कर दिया है। विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी टीवीके ने कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल जैसे दलों के साथ मिलकर बहुमत का जादुई आंकड़ा पार किया।

राज्यपाल से मिला समय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है। यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि विजय ने अपनी पार्टी बनाने के महज दो साल के भीतर सत्ता हासिल कर ली है। विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेकर है। उनका जन्म 1974 में एक ऐसे परिवार में हुआ जिसकी जड़ें कला और सिनेमा में बहुत गहरी थीं।

pc- deccanherald.com