Tamil Nadu: फिर से अटका विजय का शपथ ग्रहण, 116 MLA का मिला समर्थन, कांग्रेस ने विधायकों को बेंगलुरु किया शिफ्ट
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु में चुनाव बाद ड्रामेबाजी खत्म ही नहीं हो रही है। टीवीके चीफ विजय को शनिवार यानी आज शपथ लेना था, लेकिन आखिरी वक्त पर समर्थन देने से वीसीके मुकर गई। इसके बाद राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण के ऐलान में देरी करने पड़ी है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अपने पांचों विधायकों को चेन्नई से बेंगलुरु में शिफ्ट कर दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्यपाल अर्लेकर अभी वीसीके के समर्थन पत्र का इंतजार रहे हैं। जबकि इससे पहले विजय ने तीसरी बार राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें 116 विधायकों के समर्थन वाला लेटर सौंपा। हालांकि, अभी भी सरकार के लिए जरूरी बहुमत से 2 का आंकड़ा कम है।
इससे पहले यह कहा जा रहा था कि वीसीके और आईयूएमएल ने टीवीके को समर्थन दे दिया है, जिससे अब विजय के गठबंधन का आंकड़ा 121 तक पहुंच गया था। इसी आधार पर शनिवार (9 मई) की सुबह 11 बजे विजय के शपथ लेने की चर्चा थी, लेकिन घटनाक्रम में फिर मोड़ आया, जब आईयूएमएल ने टीवीके को समर्थन देने की खबरों का खंडन कर दिया और कहा कि वह डीएमके के साथ ही बनी रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो घंटों से टीवीके नेता वीसीके प्रमुख थोल. तिरुमावलवन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है। राजभवन के कहा गया कि राज्यपाल कार्यालय वीसीके का औपचारिक समर्थन पत्र मिलने के बाद ही शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा करेगा।
PC- BBC






