इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हार के बाद भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर वनडे के बाद अब टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। सुंदर पहले वनडे में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने 5 ओवर ही किए थे। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए भी उतरे थे। इस दौरान वह खासी तकलीफ में नजर आए थे।
टी20 सीरीज से बाहर हुए सुंदर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुंदर वनडे के बाद अब 5 मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि, सुंदर पर बीसीसीआई की ओर से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
सुंदर के वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद आयुष बडोनी को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।
pc- navbharatlive.com






