Tech News: Gemini AI अब कर देगा आपके लिए राइड बुकिंग से लेकर ऑर्डर तक प्लेस

इंटरनेट डेस्क। जेमिनी एआई अस्सिटेंट अब और पावरफुल होने जा रहा है। यह यूजर की कमांड पर उसके डेली टास्क को आसानी से कंप्लीट कर सकता है। यानी अब यह चौटिंग, इमेज जनरेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग के साथ-साथ आपके कहने पर राइड बुकिंग करने से लेकर ऑर्डर प्लेस तक कर देगा।

इसके लिए गूगल एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसे स्क्रीन ऑटोमेशन कहा जा रहा है, यह फीचर यूजर के बिहाफ पर ऐप्स के साथ इंटरेक्ट कर पाएगा। 

गूगल ऐप के 17.4 बीटा वर्जन में इस फीचर का रेफरेंस देखा गया है। इंटरनली इसे  बोनबो कोडनेम मिला है। यह स्क्रीन पर मौजूद सपोर्टेड ऐप्स के साथ यूजर के बिहाफ पर इंटरेक्ट करेगा। यानी यूजर को सिर्फ जेमिनी को कमांड देनी है। इसके बाद जेमिनी खुद से ऐप ओपन कर आपकी रिक्वेस्ट के हिसाब से राइड बुक कर देगा। इसी तरह यह आपकी पसंद का खाना भी ऑर्डर कर देगा। इससे आपके लिए ऐप ओपन कर मेनू स्क्रॉल करने का झंझट खत्म हो जाएगा।

pc- deccanherald.com