The Great Indian Kapil Show: अटल बिहारी वाजपेयी की मिमिक्री कर छाएं सुनील ग्रोवर, हर कोई हुआ हैरान

इंटरनेट डेस्क। मनोरंजन की दुनिया में अपनी बेमिसाल एक्टिंग और हर रोल में पूरी तरह ढल जाने के लिए फेमस सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चाओं में है। नेटफ्लिक्स परस्ट्रीम होने वाले पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस प्रोमों को देख दर्शक भी हैरान है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के मंच पर कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। हमेशा अपने अजीबोगरीब और मजेदार अंदाज से लोगों को हंसाने वाले एक्टर ने इस बार देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में नजर आकर सबको चौंका दिया है। उनका यह नया और अनोखा रूप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और दर्शक इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

इस आने वाले शनिवार को स्ट्रीम होने वाले एपिसोड में सुनील ग्रोवर सरल बिहारी वाजपेयी के रूप में मंच पर कदम रखेंगे। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के बोलने के खास लहजे, उनके ठहरकर बात करने के तरीके और उनके हुलिए को बहुत ही बारीकी से कॉपी किया है।

pc- lalluram.com