Nepal team: कभी रेप का आरोप लगा था इस खिलाड़ी पर, आज बना वनडे टीम का कप्तान
- byShiv
- 11 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। नेपाल क्रिकेट में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। सोमवार को क्रिकेट बोर्ड ने एसीसी प्रीमियर लीग के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव कप्तान के रूप में हुआ। 26 साल के स्पिनर संदीप लामिछाने को वनडे टीम का नया कप्तान बना दिया गया। उन्होंने रोहित पौडेल को रिप्लेस किया। बता दें कि रोहित 2022 से फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रहे थे।
यह वही संदीप लामिछाने हैं, जिन पर कभी रेप का आरोप लगा था, दिसंबर 2023 में नेपाल की एक निचली अदालत ने संदीप को रेप केस में दोषी करार दिया था, जनवरी 2024 में नेपाली क्रिकेटर को 8 साल की सजा भी सुनाई गई थी, इसके बाद नेपाल क्रिकेट ने संदीप को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से निलंबित कर दिया था।
मई 2024 में नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने संदीप लामिछाने को बलात्कार के आरोप से बरी कर दिया था। इसके साथ ही नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने भी उन पर लगाया गया निलंबन हटा लिया था। इस तरह एक बार फिर उनकी क्रिकेट में वापसी हुई और अब दोबारा टीम के कप्तान बन गए हैं।
pc- .facebook.com






