Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर पर पांच राउंड फायरिंग, बाल बाल बचे, हाथ और सीने पर मरहम पट्टी, तस्वीर आई सामने
- byShiv
- 19 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को फायरिंग हो गई। इस घटना में टाइगर बाल बाल बच गए। फायरिंग की घटना से मुंबई में दहशत फैल गई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी अनिल पंडित ने ली हैं जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताता है। उसका कहना हैं की जो सलमान खान के साथ काम करेगा कोई नहीं बचेगा। अब फैंस को टाइगइ की हेल्थ को चिंता सता रही है। इस बीच टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो फैंस के लिए राहत की बात है।
तस्वीर सामने आई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जो तस्वीर सामने आई हैं उसमें टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर पट्टी बंधी हुई है, साथ ही उन्होंने हाथ में गरम पट्टी भी बांध रखी है, टाइगर श्रॉफ की यह फोटो उस वक्त की है जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंद ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीएम ने किया फोन
टाइगर श्रॉफ पर हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात कर उनका हालचाल लिया, सीएम ने एक्टर को आश्वासन दिलाया है कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद से बॉलीवुड में चिंता और डर का माहौल है। एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी उनसे मिलने उनके घर पर पहुंचीं, दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर स्पॉट किया गया।
pc- danik bhaskar






