Ye Prem Mol Liya: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज, जाने किस तारीख को हो रही रिलीज

इंटरेनट डेस्क। आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। बता दें कि ये एक फैमली फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए राजश्री फिल्म्स ने लिखा- मायका, ससुराल और इन दोनों के बीच खड़ी एक ऐसी कहानी जो प्यार और परिवार के मायने बदल देगी। ये प्रेम मोल लिया का ग्रैंड, इमोशन और खूबसूरत पागलपन वाला यूनिवर्स।

ट्रेलर की शुरुआत कोर्ट से होती है जहां आयुष्मान खुराना बताते हैं कि उनके पापा ने उनकी पत्नी के परिवारवालों पर केस किया है। इसके बाद फिल्म की कहानी दिखाई जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया कि आयुष्मान और शरवरी को प्यार होता है, लेकिन शरवरी के परिवार में सिर्फ औरतें हैं तो वो घर नहीं छोड़ सकती है इसीलिए वो शादी नहीं कर सकती। इसके बाद आयुष्मान खुराना अपनी पूरी फैमिली को लेकर शरवरी के घर आते हैं और शादी करते हैं। इसी के साथ ट्रेलर में इमोशन्स, तकरार, प्यार और हंसी देखने को मिलती है।

ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर से फैमिली वाली इमोशनल वाइब्स आ रही है। यूजर्स फिल्म के कॉन्सेप्ट को पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शरवरी वाघ और आयुष्मान खुराना के अलावा सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, गीता अग्रवाल, अनुपम खेर, राजेश कुमार, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ जैसे स्टार्स नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म 27 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है।

pc- aaj tak