Travel Tips: सर्दियों में जा रहे है उत्तराखंड तो फिर इन जगहों पर घूमने का आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। आप भी सर्दियों की छुट्टियों में कही घूमने जाने की सोच रहे हैं और आपने तय कर लिया हैं की आपको घूमकर आना हैं फिर आप इस बार उत्तराखंड जा सकते है। ऐसे मे हम आपको बता रहे हैं घूमने वाली जगहों के बारे में। जहां आप शायद ही आज तक गए हो। 

पियोरा
इस बार आप घूमने के लिए अल्मोडा और नैनीताल के बीच स्थित खूबसूरत जगह पियोरा जा सकते है। यह उत्तराखंड के ऑफबीट डेस्टिनेशन्स में शामिल है। यहां आकर आपको नेचर के करीब होने का एहसास होगा। 

अस्कोट
आप अस्कोट को चुन सकते है। यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में स्थित है। एक समय में यहां 80 किले हुआ करते थे। बता दें अस्कोट प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुरुआती प्वॉइंट भी है।

pc- abp news