Travel Tips: सर्दियों में नई साल के मौके पर जाना चाहते हैं घूमने तो फिर जा सकते हैं यहां पर

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका हैं और आपका भी इस साल घूमने का प्लॉन हैं और वो भी नए साल में और देखना चाहते हैं बर्फबारी तो जा सकते हैं इन जगहों पर। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सर्दियों में पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं। तो आप बना सकते हैं यहां का प्लॉन।

गुलमर्ग और मनाली
अगर आप नए साल पर बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग शानदार जगह है। यहां सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखने को मिलता है। गुलमर्ग अपनी स्कीइंग और गोंडोला राइड के लिए भी मशहूर है। वहीं, हिमाचल प्रदेश का मनाली भी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल है।

औली और शिमला-कुफरी
उत्तराखंड का औली बर्फबारी और स्कीइंग के शौकीनों के लिए अच्छी जगह है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुफरी में भी नए साल के आसपास घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां बर्फबारी होने पर पहाड़, पेड़ और सड़कें सफेद बर्फ से ढक जाती हैं।

pc- shimlatourism.co