Travel Tips: वृंदावन जाने का बना रहे हैं प्लॉन तो फिर इन बातों का रखें जरूर ख्याल

इंटरनेट डेस्क। आप भी जन्माष्टिमी के मौके पर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृंदावन जा रहे हैं तो फिर आपको कुछ बातों का तो विशेष ध्यान रखना ही होगा। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर जैसी जगहों की वजह से वृंदावन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। तो जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना है। 

सही समय पर करें 
वृंदावन जाने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। इसके अलावा जन्माष्टमी और होली के त्योहार पर वृंदावन का माहौल बेहद खास होता है, लेकिन इस दौरान भारी भीड़ भी उमड़ती है।

हल्का और जरूरी सामान ही रखें साथ
यात्रा के दौरान ज्यादा सामान ले जाने से बचना चाहिए, पानी की बोतल, छोटा तौलिया, मोबाइल चार्जर, नकद पैसे और आईडी कार्ड जैसी जरूरी चीजें ही अपने बैग में रखें।

मंदिरों के नियमों का रखें ध्यान
वृंदावन एक आध्यात्मिक नगरी है, इसलिए वहां की परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। कई मंदिरों में फोटो या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होती, वहीं कुछ मंदिरों में मोबाइल फोन और बैग ले जाना भी मना होता हैं।

pc- inditales.com