Travel Tips: देखनी हैं आपको भी बर्फबारी तो फिर पहुंच जाएं इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आपको भी घूमने जाना हैं और आपका मन बर्फबारी देखने का हो रहा हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आज हम आपको दो ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप घूम सकते हैं, और बर्फबारी का पूरा मजा ले सकते है। तो आएं जानते हैं आप इस बार बर्फबारी देखने के लिए कहा जा सकते है। 

मनाली में 
मनाली फेमस टूरिस्ट स्पॉट है, जहां इस समय बर्फबारी हो रही है। यहां सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग आते हैं और इसकी खूबसूरती को निहारते हैं। इस वक्त कम स्नोफॉल के चलते रास्ते भी खुले रहते हैं और आराम से होटल भी मिल जाते हैं। मनाली में आप रोहतांग पास, सोलंग वैली, हिडिम्बा देवी मंदिर, ओल्ड मनाली, अटल टनल जा सकते है।

औली 
औली उत्तराखंड का एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां टूरिस्ट भी अब खूब पहुंच रहे हैं।  यहां से आप नंदा देवी और कामेट जैसी बर्फीली चोटियों के शानदार नजारा देख सकते हैं। बर्फबारी के समय में तो ये जगह स्वर्ग से कम नहीं लगती है।

pc- indianholiday.com