Travel
Travel Tips: जा रहे हैं दिल्ली तो फिर इन जगहों पर आपको भी जाना चाहिए घूमने
- byShiv
- 15 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम हैं और आप भी अगर दिल्ली की और जा रहे हैं तो फिर आपको दिल्ली में कुछ जरूरी जगहों पर घूमने जरूर जाना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप घूमने के लिए कहा जा सकते हैं और वो दिल्ली में। इन जगहों पर तो आपको जाना ही चाहिए।
कुतुब मीनार
आप दिल्ली में है तो आपकों कुतुब मीनार देखने के लिए जरूर जाना चाहिए। यह इतिहास से जुड़ी हुई जगह है। यह एक 73 मीटर ऊंची विशाल मीनार है जिसे कुतुब-उद-दीन ऐबक ने 1193 में बनवाया था। ये जगह सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुली रहती है।
इंडिया गेट
इसके साथ ही आपको दिल्ली की सबसे फैमस जगह इंडिया गेट भी जाना चाहिए। यहां शाम के समय अलग ही नजारा होता है। यह गेट नई दिल्ली की शान हैं, ये जगह सर्दियों में देखने के लिए बड़ी मजेदार है।
pc- hindiparenting.firstcry.com






