Travel Tips: आप भी जाना चाहते हैं हनीमून पर तो फिर ये जगह रहेगी आपके लिए शानदार

इंटरनेट डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा हैं और आपके घर में भी किसी की शादी हैं या फिर शादी होने वाली हैं और आप हनीमून प्लॉन कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां कम खर्च में भी रोमांटिक और यादगार वक्त बिताया जा सकता है। तो आज जानते हैं उन जगहों के बारे में।

दार्जिलिंग
आप भी हनीमून पर दार्जिलिंग जा सकते है। हिमालय की तलहटी में बसा एक शांत हिल स्टेशन है, जहां चाय बागान और पहाड़ों के नजारे मन मोह लेते हैं। टॉय ट्रेन की सैर, मठों के दर्शन आपको हमेशा याद रहेंगे।

पुडुचेरी 
पुडुचेरी अपनी फ्रेंच शैली की इमारतों और शांत समुद्र तटों के कारण कपल्स को खासा पसंद आता है। यहां प्रोमेनेड पर टहलना, कैफे में खाना और फ्रेंच क्वार्टर घूमना सुकून भरा अनुभव देता है।

pc-tv9