Travel Tips: सर्दियों में आप भी करले इस बार परिवार के साथ इन धार्मिक जगहों की यात्रा
- byShiv
- 19 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और आप भी इस मौसम धार्मिक जगहों की यात्रा करना चाहते हैं तो इससे अच्छा समय क्या हो सकता है। क्योंकि इन जगहों पर भी अभी माहौल शांत, पवित्र और बेहद सुकून देने वाला होता है, ऐसे में आप भी फैमिली संग किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने का प्लान बना सकते हैं, तो आज हम बता रहे हैं कि आप कहा जा सकते है।
राम मंदिर, अयोध्या
इस बार आप घूमने के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या जा सकते है। राम मंदिर आज भारत की सबसे चर्चित और आस्था से जुड़ी जगहों में गिना जाता है। यह जगह भगवान श्रीराम की जन्मभूमि मानी जाती है, इसलिए यहां का आध्यात्मिक माहौल बेहद खास है। मंदिर की भव्यता आपको पहली नजर में ही आकर्षित कर लेगी।
गलताजी मंदिर, जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर सिर्फ किलों और महलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। गलताजी मंदिर उन्हीं में से एक है, यह मंदिर अरावली पहाड़ियों के बीच खूबसूरत घाटी में बना हुआ है, जहां पहुंचते ही आपको प्राकृतिक सुंदरता और शांति दोनों का मिश्रण मिल जाता है।
pc- ndtv.in






