Travel Tips: वीकेंड में घूम आए आप भी इन दो खूबसूरत सी जगहों पर, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। हर किसी को छुट्टी नहीं मिल पाती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने घूमने-फिरने के प्लान को टाल दें। ऐसे में आपको अगर घूमने जाने का मन कर रहा हैं तो वीकेंड पर सिर्फ़ दो दिन में कही घूमने जा सकते है। आइए भारत की ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं जो वीकेंड ट्रिप के लिए एकदम सही है।

ऋषिकेश, उत्तराखंडः  

एडवेंचर और नेचर पसंद करने वालों के लिए ऋषिकेश एक शानदार जगह है। यहां आप गंगा किनारे टहल सकते हैं और लक्ष्मण झूला इलाका, कई आश्रम और आस-पास की खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। अगर मौसम और समय ठीक हो, तो आप रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज़ भी कर सकते हैं।

आगरा, उत्तर प्रदेश
दो दिन की ट्रिप के लिए आगरा एक और बेहतरीन ऑप्शन है। दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में से एक, ताजमहल, इस शहर का सबसे बड़ा आकर्षण है। आप आगरा किला और मेहताब बाग भी जा सकते हैं।

pc- travelshrine.com