Travel
Travel Tips: जा सकते हैं इस बार आप भी घूमने के लिए देहरादून, इन जगहों की जरूर करें सेर
- byShiv
- 01 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर आने वाली जुलाई अगस्त की छुट्टियों में कही घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर आपको जरूर जाना चाहिए। लेकिन आज आपको हम कुछ ऐसी आफबिट जगहों के बारे में बताएंगे की जहां जाकर आप खुश हो जाएंगे। यह जगहें देहरादून में है तो आए जानते हैं उनके बारे मंे।
मालदेवता
बता दे की यह बड़ी ही शांत जगह हैं और देहरादून से लगभग 18 किमी दूर है। यह जगह पर्यटकों की भीड़ से बची रहती है। अपनी हरियाली, साफ जलधाराओं और शांत वातावरण के साथ यह सुरम्य स्थान एक दिन की पिकनिक, ट्रैकिंग या प्रकृति के बीच आराम करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
कलसी
इसके साथ ही आप चाहे तो देहरादून से 46 किमी की दूरी पर स्थित कलसी जा सकते है। यह एक अनोखा गांव है जो अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है।
pc- jagran






