Travel Tips: बारिश के इस मौसम जरूर जाएं आप इन जगहों पर, बन जाती हैं जन्नत
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में मानसून छाया हुआ हैं और चारों और बारिश का मौसम है। वेसे यह मौसम घूमने के लिए अच्छा होता है, चारों और हरियाली और पानी देखने को मिलता है। इस बीच आपका भी घूमने का प्लॉन हैं तो आप इस मौसम में उत्तराखंड आ सकते है। आज ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं, जिनको देखने का मजा सिर्फ मानसून के मौसम में ही आता है।
मालदेवता
उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है मालदेवता। यहां का नजारा भी शानदार दिखता है, नदी के किनारे बसे छोटे-छोटे गांव और उन गांवों के बीचों-बीच बने रिसॉर्ट, कल-कल करती बहती नदियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली के बीच ठंडा मौसम आपको अलग ही अहसास कराएगा।
कुमाऊं का गूलरभोज बैराज
अगर आप कुमाऊं रीजन में जाते हैं, तो फिर आपके पास गूलरभोज बैराज का शानदार विकल्प है। यह एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है, आप यहां बारिश खत्म होने के बाद कई जगहों के शानदार नजारे देख सकते हैं। आप इस रीजन की कई दूसरी जगहों पर भी जा सकते हैं।
pc- rajajijunglesafari.com






