Travel Tips: आप भी घूम आए इस बार मिनी ऋषिकेश, आ जाएगा आपको भी मजा

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं और आपकी भी दिवाली के आस पास छुट्टिया आने वाली हैं तो फिर आज आपको बता रहे हैं कि आप कहा घूम सकते हैं और एंजोय कर सकते है। जी आप इस बार रांची जा सकते है। यहा आपको मिनी ऋषिकेश देखने को मिलेगा। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और एक बजट-फ्रेंडली विकल्प भी है।

कांची नदी हैं खूबसूरत
खूंटी की ओर बहती कांची नदी एक अद्भुत प्राकृतिक स्थल है। यहां का पानी इतना साफ हैं कि चारों ओर फैला घना जंगल इसे एक अद्वितीय अनुभव बनाता हैं। आप यहां आएंगे तो यहा की खूबसूरती आपके दिलों दिमाग में बस जाएगी।

क्यों कहते हैं इसे मिनी ऋषिकेश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस जगह को मिनी ऋषिकेश इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां का वातावरण ऋषिकेश जैसा ही पवित्र और शांतिपूर्ण है। नदी में पानी का बहाव तेज होता है, जिससे आपको गंदगी नहीं दिखती है। यह स्थान हमेशा साफ-सुथरा रहता है।

pc- mahimarewar.com