Travel Tips: कम बजट में आप भी घूम सकते हैं उदयपुर, देखने को मिलेंगी बहुत खूबसूरत चीजें

इंटरनेट डेस्क। आपका भी घूमने का मन हैं तो फिर आपको इस बारिश के मौसम में राजस्थान के उदयपुर का ट्यूर करना चाहिए। खूबसूरत झीलें, राजसी महल, ऐतिहासिक इमारतें और रंग-बिरंगे बाजार हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर कम बजट में उदयपुर घूमना चाहते हैं तो अप्रैल से सितंबर के बीच का समय अच्छा माना जाता है। 

बजट 
उदयपुर में हर बजट के हिसाब से ठहरने के विकल्प मौजूद हैं, अगर खर्च कम रखना चाहते हैं तो गेस्ट हाउस, होमस्टे या बजट होटल चुन सकते हैं। यहां 800 से 1,500 रुपये प्रति रात में साफ-सुथरे कमरे आसानी से मिल जाते हैं। राजस्थान का पारंपरिक खाना उदयपुर यात्रा का सबसे खास हिस्सा माना जाता है। यहां दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, प्याज कचौरी और स्थानीय मिठाइयों का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

इन जगहों पर जरूर जाएं
उदयपुर जाएं और सिटी पैलेस न देखें, ऐसा शायद ही कोई करता हो, महाराणा उदय सिंह द्वारा बनवाया गया यह महल शहर की सबसे प्रसिद्ध पहचान है। यहां से पिछोला झील का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है, शाम के समय होने वाला लाइट एंड साउंड शो भी देखने लायक होता है, इसके अलावा पिछोला झील में बोट राइड का अनुभव यात्रा को और यादगार बना देता है। झील, घाट और जगमंदिर पैलेस का शानदार दृश्य देखने को मिलता है।

pc- treeofliferesorts.com